फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाउंगा, मुझको तीन बार टीके लगे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र में तैनात सीआरपीएफ जवान के मास्क पहनने के लिए कहने पर विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीआरपीएफ जवान से कहा तेरा काम सुरक्षा करना है, मैं मास्क नहीं लगाऊंगा। मुझको कोविड वैक्सीन के तीन टीके लगे हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रेमचंद अग्रवाल मतदान केंद्र से लौट गए। कुछ ही देर में भाजपा प्रत्याशी के सीआरपीएफ जवान से अभद्रता का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को नाभा हाउस मतदान केंद्र में अंधेरा पसरा होने की शिकायत मिली थी। सुबह करीब 10.30 बजे वह मतदान केंद्र में पहुंचे। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के कुछ समर्थक भी उनके साथ थे। प्रत्येक वोटर को मास्क पहनने के बाद ही मतदान केंद्र प्रवेश दिया जा रहा था। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिसकर्मी और मतदान ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मास्क पहने थे, लेकिन प्रेमचंद अग्रवाल बिना मास्क पहने ही मतदान केंद्र का जायजा लेने लगे। इस पर मतदान केंद्र में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने उनको मास्क पहनने के लिए कहा। यह बात भाजपा प्रत्याशी को इस कदर नागवार गुजरी कि वह सीआरपीएफ जवान पर बरस पड़े। प्रेमचंद अग्रवाल ने सीआरपीएफ जवान से कहा कि तू सुरक्षा कर बेेकार की बात मत कर, सुरक्षाकर्मी है तू यहां। कहा कि मैं मास्क नहीं लगाऊंगा, तू कर मेरा क्या करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे तीन बार कोरोना टीका लगा है। इसके बाद हंगामा बढ़ा तो प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थकों ने उनको मौके से निकलने की सलाह दी। इसके बाद वह वापस लौट गए। हालांकि कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर घटना की विडियो वायरल होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें