फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर वसूला जाएगा भवन कर

Fri, 19 May 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
नगर पालिका में बृहस्पतिवार से भवन कर के लंबित मामलों में कार्रवाई शुरू की गई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने भवन के लंबित मामलों के निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी है। 31 मई तक भवन कर से अनुमानित 25 लाख राजस्व वसूलने का लक्ष्य रखा है। इस धनराशि को शहर के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को भवन कर से लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हुई। कर समिति अध्यक्ष दीपक धमीजा ने बताया कि भवन कर के करीब 150 मामले लंबित हैं। इनके निस्तारण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भवन कर की फाइलों को अपडेट कर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

लंबित मामलों के निपटारे और शत प्रतिशत राजस्व वसूलने का लक्ष्य 31 मई तक रखा गया है। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि पांच हजार से अधिक भवन कर पर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए कर एवं राजस्व अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।  भवन कर के रूप में मिलने वाले राजस्व को शहर के विकास कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर कर एवं राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी, कर एवं राजस्व निरीक्षक सुमन आदि मौजूद थे। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भवन कर के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए वार्ड नंबर दो जाटव बस्ती में 23 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने भवनकर बकाएदारों से मामले के निस्तारण के लिए शिविर में आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें