फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बनाए अस्पताल में चली गई बालिका, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती एक बालिका बिना किसी को बताए रविवार की सुबह कहीं चली गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत एक निजी अस्पताल में हरिद्वार की एक 14 साल की बालिका भर्ती थी। परिजन कहीं गए तो बालिका बिना किसी को बताए अस्पताल से बाहर निकल आई और कहीं चली गई। अस्पताल के बिस्तर पर जब भर्ती बालिका नहीं दिखाई दी तो हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली तो अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली में तहरीर देकर की है। बालिका कहां गई है। देर शाम तक पता नहीं चल सका है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बालिका बिना किसी को बताए कहीं चले जाने की सूचना मिली है। मामले को लेकर अस्पताल और अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने पूरी गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें