फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने किया नगर में पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नव संवत्सर और रामनवमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को गणवेश धारण कर नगर में पथ संचलन किया। जगह-जगह लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। स्वयंसेवकों ने भारत की माता की जय और वंदे मातरम के नारे बुलंद किए।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में पथ संचलन प्रारंभ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि संघ सेवा के कार्यों में लंबे समय से कार्य कर रहा है। युवाओं का आह्वान किया गया कि समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें। पथ संचलन में स्वयंसेवक ऋषिकेश रोड, देहरादून रोड, मिल रोड और प्रेमनगर बाजार आदि कई क्षेत्रों से होकर समाप्त हुआ। इस मौके पर लक्ष्मी बहुगुणा, ताराचंद अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, सुभाष कृषाली, ईश्वर चंद अग्रवाल, करन बोरा, संजीव सैनी, विनय जिंदल, नरेंद्रपाल सिंह रावत, निशांत मिश्रा, विक्रम नेगी, पंकज शर्मा, विनय कंडवाल, अभिषेक अग्रवाल, हरीश कोठारी, संपूर्ण रावत, नरेंद्र नेगी, महेंद्र अग्रवाल, लच्छीराम लोधी, मनीष नैथानी, संदीप नेगी आदि मौजूद थे। वहीं मिल रोड पर राकेश शर्मा, कोमल कन्नौजिया, दिनेश वर्मा, सारिका जायसवाल, नगीना रानी, सुषमा चौधरी, भारत गुप्ता आदि ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें