फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा विश्व की सबसे सरल भाषा : प्रो. गुप्ता

विज्ञापन
एम्स में आयोजित हिंदी पखवाड़े कार्यक्रम के समापन के दौरान विजेताओ को पुरस्कार देकर सम्मानित कर? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष अकादमिक द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में काव्य पाठ प्रतियोगिता के दौरान कई रचनाकारों ने स्वरचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता द्वारा नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में आयोजित हिंदी निबंध, टंकण, वाद-विवाद, स्वरचित काव्य पाठ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रो.मनोज गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व की सबसे सरल भाषा है। यह भाषा हम सभी को आपस में जोड़ना भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान के समस्त कर्मचारियों को चाहिए कि वह अपनी राष्ट्रभाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी भाषा में कार्य करें और व्यवहार व आम बोलचाल में भी हिंदी का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर कुलसचिव राजीव चौधरी, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग जैवियर वैल्सियाल, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, संदीप सिंह, राजभाषा अधिकारी नीरा तिवाड़ी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें