ऋषिकेश। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पोस्टर, बैनरों से समाज सेवा का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय में सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता तथा पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया गया। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि एक स्वयंसेवी को अपने जीवन में सदैव निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशा उन्मूलन, रक्तदान आदि विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिव प्रसाद बहुगुणा, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, रंजन अंथवाल, सुनीता आदि उपस्थित रहीं। वहीं ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वयंसेवकों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी वीरेंद्र किशोर गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। संवाद