फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा ड्यूटी पर निकले डाक्टर, व्यवस्थाएं चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ व कोविड नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा ड्यूटी पर चले गए। वहीं अस्पताल को मिले चार नए डॉक्टरों ने अब तक ड्यूटी ज्चाइन नहीं की है। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी है।
विज्ञापन

ऋषिकेश में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पताल में वारयल फीवर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन चारधाम यात्रा के मुख्यद्वार पर स्थित एसपीएस जकीय चिकित्सालय एकमात्र फिजिशियन के ओपीडी कक्ष पर ताला लटका हुआ है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुरेश कोठियाल और अन्य चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार पंत की चारधाम यात्रा ड्यूटी पर भेज दिया गया है। चिकित्सकों की तैनाती उत्तरकाशी जिले में की गई है। उधर सप्ताह भर सप्ताहभर पहले शासन ने अस्पताल में चार चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किया था। जिसमें अस्पताल में एक वरिष्ठ फिजिशियन, ऑर्थो सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ और एनस्थेटिस्ट शामिल हैं। लेकिन इन चिकित्सकों ने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
कोविड नियंत्राण व्यवस्थाएं हो रही प्रभावित
सरकारी अस्पताल में सुपरवाइजर एसएस यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. एसके पंत को कोविड का नोडल अधिकारी बनाया गया था। लेकिन अब उनकी तैनाती चारधाम यात्रा में हो गई है। ऐसे में कोविड नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद ही चिकित्सकों की रवानगी हुई है। शासन स्तर पर चार अन्य चिकित्सकों की तैनाती के आदेश हुए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है। चिकित्सकों के कार्यभार संभालते ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें