फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की दो खाल समेत दो तस्कर दबोचे

Sat, 22 Oct 2016 01:32 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
तस्कर दबोचे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्य जीव तस्करी का भंडाफोड़ करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गुलदार की दो खाल बरामद हुई हैं। तस्कर खाल का सौदा करने उत्तरकाशी से तीर्थनगरी आ रहे थे। पुलिस ने भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खालों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है।  
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रगति विहार में शिवालिक मार्बल हाउस के सामने एक खाली प्लाट की घेराबंदी कर दबिश दी। खाली प्लाट से दो संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी में उनके थैलों से गुलदार की दो खाल बरामद हुई। एसटीएफ इंचार्ज तुषार बोहरा ने तस्करों की पहचान गिरीश नौटियाल पुत्र जयानंद नौटियाल निवासी ग्राम हरेती, धरासूं, जिला उत्तरकाशी और पदम सिंह बिष्ट पुत्र अवतार सिंह बिष्ट निवासी ग्राम धारा पानी, मैहलचोरी गैरसेंण, जिला चमोली के रूप में की है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि दोनों खाल का सौदा तीन लाख रुपये में हुआ था। सौदा तीर्थनगरी में होना था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम एसटीएफ एसआई आशुतोष सिंह, संतोष शाह, वन दारोगा सुनील रावत आदि शामिल थे।

तीर्थनगरी से जुड़े थे तार
पुलिस सूत्रों की माने तो गुलदार की खाल के साथ दबोचे गए आरोपियों के संपर्क तीर्थनगरी तक थे। यहां उन्हें प्रतिखाल डेढ़ लाख रुपये में बेचनी थी। तीर्थनगरी से आगे इन खालों का सौदा कहां और कितने में तय हुआ था, इसकी जानकारी पुलिस अभी पुलिस के पास नहीं है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें