टिहरी के गूलर में हुए बस हादसे के दौरान तीन साल की बच्ची वहीं फंस गई थी। एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू करने के बाद जवान बच्ची को सीने से चिपकाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। घटनास्थल से रेस्क्यू करने के बाद जवान बच्ची को सीने से चिपकाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए। अर्धबेहोशी की हालत में आयरा को ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बच्ची के माता-पिता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। बाद में पता चला कि उसकी मां नूरजहां भी बस में सवार थी और उन्हें भी गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नूरजहां का मोबाइल फोन पानी में गिरने से खराब हो गया है। पुलिसकर्मियों को उनके परिजनों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें जल्द हादसे की सूचना देकर अस्पताल बुलाया जा सके।