डोईवाला। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में हर मौसम में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के नजदीक अच्छे होटल होने से बाहरी यात्रियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन के अलावा विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
शुक्रवार को रानीपोखरी में एक होटल का उद्घाटन करने आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि होटल में राज्य के व्यंजनों की थाली जरूरी होनी चाहिए। जिससे बाहर से आने वाले यात्री आकर्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के समीप बेहतर सुख सुविधाओं और खाने पीने की अच्छी क्वालिटी के होटल होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होना चाहिए। जहां पर सीधे विदेशों की फ्लाइट से पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों को विजयदशमी की बधाई दी है। इस दौरान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, रुचि भट्ट, अरविंद भट्ट, अखिलेश भट्ट, संजीव सैनी, पुरुषोत्तम डोभाल, सुबोध जायसवाल, विजय भट्ट, अरूण भट्ट, कुसुम सिद्धू, सरोज डिमरी, लक्ष्मी कोठियाल, प्रवीण भट्ट, सुभाष भट्ट आदि थे।