फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम में करें शामिल

विज्ञापन
16 त्रिवेणी घाट गांधी स्तभ पर धरना देते कृष्णा नगर कॉलोनी के लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईडीपीएल कॉलोनी और बाइपास मार्ग पर स्थित खांड गांव (विस्थापित) को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर धरना दिया। धरना देने वालों का कहना था कि प्रदेश सरकार उनसे झूठे वायदे कर रही है। वर्षों से कृष्णा नगर कॉलोनी, खांड गांव, आईडीपीएल कॉलोनी में रह रहे लोगों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कृष्णा नगर कॉलोनी, खांडगांव, आईडीपीएल आदि क्षेत्रों को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल किया जाए। जिससे यहां रह रहे के लोगों को सुविधाएं मिल सके। नगर निगम बोर्ड का सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव भी हो चुका है। निर्णय शासन को लेना है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी आवाज को मजबूती के साथ के शासन के सामने नहीं रख पा रहे हैं, जिससे लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है। धरना देने वालों में गुलाब वर्मा, डॉ. बीएन तिवारी, राम सकल, लता देवी, मजरिया देवी, हरीश पंत, रोशन ध्यानी, नरेंद्र सिंह रावत, पीएस पटेल, शोभाराम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें