फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बाबा अगले बरस तू जल्द आना...., के साथ हुआ विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से मनीराम मार्ग में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया। बैंड बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का त्रिवेणी घाट पर गंगा में विसर्जन किया गया। भक्तों ने विघ्नहर्ता को विदा करते हुए ‘गणपति बाबा अगले बरस तू जल्दी आना’ की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को बैंड बाजे के साथ सेवा मंडल के सदस्य मनीराम मार्ग, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड, घाट चौक, घाट रोड होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंचे अबीर, गुलाल उड़ाकर भक्तगण गणेश के भजनों पर जमकर नाचे। भक्तों ने गणपति बाबा मोरया...., गणपति बाबा अगले बरस तू जल्दी आना...., के जयकारे लगाए। त्रिवेणी घाट पर गंगा में भक्तों ने गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया।
भक्तों ने विघ्नहर्ता से अपने परिवार की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंडल के पदाधिकारी हेमंत डंग ने बताया कि श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से उन्होंने पांच दिनों के लिए भगवान गणेश को विराजमान किया था। इस मौके पर आलोक चावला, दक्षेश मनचंदा, संजय शर्मा, प्रिंस मनचंदा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें