फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 26 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर तीर्थनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। पर्व स्नान के लिए ब्रह्ममुहूर्त से ही विभिन्न क्षेत्रों में गंगा घाटों, तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ जुटने लगी थी। इस अवसर पर उन्होंने गंगा स्नान किया और पितरों को तर्पण, ब्राह्मणों, भिक्षुओं को दान देकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा विशेष स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए ब्रह्ममुहूर्त से ही नदी तटों पर लोगों की आमद शुरू हो गई थी। इस अवसर पर ऋषिकेश स्थित त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में हजारों लोगों ने स्नान किया। गंगातट पर स्नान, दान, तर्पण और पूजन का सिलसिला ब्रह्ममुहूर्त से दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें