फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर ऋषिकेश में खाताधारक के खाते से चार लाख रुपये विड्राल, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्य डाकघर ऋषिकेश में एक महिला के बचत खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एफडी रिन्यूअल कराने के बहाने चार लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं डाक विभाग की ओर से मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निर्मल आश्रम मायाकुंड निवासी रजनी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका मुख्य डाकघर ऋषिकेश में बचत खाता है। महिला ने बताया कि तीन जून को उनके खाते से चार लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। उन्हें इसकी जानकारी 19 अगस्त को हुई। महिला ने बताया कि वह मई में अपनी एक एफडी को रिन्यूअल कराने गई थी। एफडी रिन्यूअल हो गई थी। महिला का आरोप है कि एक डाक एजेंट ने उसकी मदद के नाम पर कुछ कागज भी मांगे थे। जब वह 19 अगस्त को मुख्य डाकघर ऋषिकेश में गई तो बचत खाते की डिटेल निकालने पर चार लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर रमेश दत्त रतूड़ी ने बताया कि महिला की ओर से डाकघर में भी शिकायत दर्ज की गई है। खाते की जांच के लिए सहायक डाक अधीक्षक देहरादून को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें