फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित गांव सिरवालगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
आपदा प्रभावित सौड़ा सरोली में अधिकारियों को राहत कार्य के लिए निर्देश देते पूर्व सीएम त्रिवेंद् - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र सिरवालगढ़ पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलवाने और मलबा उठाने के दिए।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्राम पंचायत सौडा सरोली के सिरवालगढ़ पहुंचे। क्षेत्र में बादल फटने से आपदा के चलते मलबा आदि आने से जनजीवन प्रभावित हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और आपदा प्रबंधन के द्वारा कृषि भूमि का मलबा उठान के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट बनाकर देने के अलावा गांव में बिजली, पानी और सिंचाई गूल की मरम्मत करने के लिए कहा है। ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि शेर सिंह और धन देई के मकान और जयपाल सिंह, मंगा देवी, चम्पा देवी, बुध सिंह, चंदन सिंह और ईश्वर के खेतों में मलबा आया है। इस दौरान भाजपा नेता दीवान सिंह रावत, प्रदीप नेगी, गीताजंलि रावत, राजेंद्र मनवाल, सुभाष मनवाल, नरेन्द्र पंवार, सुरजीत मनवाल, प्रधान प्रवेश कुमेडी, भगवती सती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें