फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी में ट्रेप कैमरे लगाएगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्यामपुर अंतर्गत ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ के गुलजार फार्म में बीते दो दिन छानबीन के बाद मादा गुलदार के दो शावक नहीं मिले। वन विभाग उनकी गतिविधियों को कैमरे में कैद करने के लिए कैमरा ट्रैपिंग का सहारा लेगा। इसके लिए गुलजार फार्म में खेतों के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग की टीम क्षेत्र में शावकों की तलाश में जुटी रही। लेकिन दो अन्य शावकों का कहीं कुछ पता नहीं चला। वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहले पकड़ी गई मादा गुलदार के साथ ग्रामीणों ने तीन शावक देखे थे। एक शावक को मंगलवार को पकड़कर मादा गुलदार के पास पहुंचा दिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। उन शावकों को पकड़ने के लिए अब उनके संभावित ठिकानों के आसपास ट्रैप कैमरे लगाकर उन्हें ट्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें