फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से भटक रहे आगरा के 110 श्रद्धालु

Fri, 20 May 2016 01:29 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : filephoto
विज्ञापन
शासन प्रशासन के चारधाम में बेहतर व्यवस्थाओं के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। बसों की किल्लत से देश विदेश के श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की लापरवाही की हद तो देखिए आगरा का एक 110 श्रद्घालुओं का जत्था पिछले पांच दिनों से बीटीसी परिसर में बस के इंतजार में ठहरा है, लेकिन अब तक प्रशासन उनके लिए बस की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल 55 पुरुष और 55 महिलाओं में शामिल जगन्नाथ सिंह, विरेंद्र सिंह तोमर, माया देवी, उर्मिला देवी आदि ने अमर उजाला संवाददाता से अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे पिछले पांच दिनों से बसों की कमी होने के चलते वो बस अड्डा में रहने को मजबूर है। कोई भी सरकारी अधिकारी उनकी मदद को नहीं आया। कई बार कर्मचारियों से बस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बस यह कह दिया कि बस आ रही है। कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको पता होता कि इतनी अव्यवस्था यहां देखने को मिलेगी, तो वे न आते।

साहब फोटो मत लगाना, बच्चे परेशान होंगे
चारधाम यात्रा में शामिल होने आए आगरा के श्रद्घालु छबीराम सिंह, पूर्ण सिंह, भमर सिंह, रामकटोरी देवी, मायावती देवी ने अपनी परेशानी सुनाते हुए कहा कि हमारी फोटो अखबार में मत छापना। अगर फोटो हमारे बच्चे देखेंगे तो वह परेशान हो जाएंगे कि हमारे माता पिता वहां परेशानियों के बीच रह रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
मामला बेहद गंभीर है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की पुर्नावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को हर संभव मदद और सहायता मिलेगी इसके लिए परिवहन विभाग के साथ भी बैठक की जाएगी।
दिनेेश धनै, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड

यात्रियों को चारधाम पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई। अगर यात्री चाहें तो रोड़वेज की बसों से यात्रा पर जा सकते हैं। इस तरह की समस्या आगे न हो इसके लिए विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विनीत तोमर, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें