फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए भरें आवेदन पत्र

Sat, 13 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से अनुदान के रूप में मिलने वाली वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण और नए आवेदन के लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 15 फरवरी को आईडीपीएल हॉकी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी गुसाईं के निर्देश पर लग रहे बहुउद्देशीय शिविर में जिला समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, जिला सेवायोजन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित विभागों को शिविर के बाबत अवगत कराते हुए अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है।

बहुउद्देशीय शिविर में पेंशन के लंबित मामलों का निस्तारण करने के साथ ही नए आवेदन पत्र भी भरे जाएंगे। उधर, बहुउद्देशीय शिविर की तैयारी को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह बेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें, इसके लिए समूचे क्षेत्र में होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे। लाउडस्पीकर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार किया जाएगा। मौके पर तहसील संयोजक बृजेश कुमार निगम, पूर्व बीडीसी गुरविंदर सिंह, यज्ञव्रत शर्मा, समीर हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें