ढालवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों के साथ भाजपा महिला म
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा अंतर्गत ढालवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने पदाधिकारियों को स्वागत एवं सम्मान किया।
रविवार को जिला टिहरी महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी रेखा कुमारी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूडी भूूषण, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष टिहरी प्रभारी कंचन ठाकुर, प्रदेश महिला सदस्य बीना जोशी, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट और महामंत्री भगवती काला ने संयुक्त रूप से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने सरकार की योजनाओं का पूर्णरूप से विस्तार और महिलाओं को सशक्त होने पर जोर दिया। इस मौके पर महामंत्री इंद्रा आर्य, जिला मीडिया प्रभारी शैला खंडूडी, विश्वेश्वरी उनियाल, राजकुमारी जखमोला, रोशनी राणा, कमलेश थलवाल, शशि कंडारी, मोनिका तोपवाल, पूनम धमांदा, सोनू भट्ट, निर्मला पंवार, सुनीता नेगी, सविता डोबरियाल, बीना बिष्ट, विजयलक्ष्मी भंडारी, विमला डोभाल, शोभा बर्त्वाल, सोविता भंडारी, सरोज कुकरेती आदि थे।