फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दलालों का अतिक्रमण

विज्ञापन
परिवहन कार्यालय के बाहर अतिक्रमण को हटाती कोतवाली पुलिस । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों की खड़ी ठेलियों और वाहनों को हटाया। कोतवाली पुलिस ने बिचौलियों को एआरटीओ कार्यालय परिसर के आसपास अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों की ओर से संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर स्थापित ठेलियों और वाहनों से अतिक्रमण करने की शिकायत लगातार मिल रही है। जिसपर पहले भी कोतवाली पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। कोतवाली में एआरटीओ ऋषिकेश की ओर से फिर सूचित किया गया था, जिसके संबंध में उनकी ओर से एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। प्रार्थना पत्र एवं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के बाहर अवैध रूप से खड़ी ठेलियों तथा वैन आदि के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें