बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 19 दिसंबर को मतदान व चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं 22 दिसंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
बार एसोसिएशन ऋषिकेश की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एडवोकेट चौधरी ओंकार सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी और राजीव खेड़ा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
411 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडीटर, पुस्तकालय अध्यक्ष पदों के लिए होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 3 और 4 दिसंबर को नामांकनपत्रों की बिक्री, 5 दिसंबर को नामांकनपत्र जमा व जांच, 6 दिसंबर को आपत्ति व अपील, 8 दिसंबर को अपील और आपत्तियों का निस्तारण व 9 दिसंबर को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है।
इसके बाद 19 दिसंबर को 10 बजे से 2 बजे तक मतदान और शाम तीन बजे से मतगणना की जाएगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। ओंकार सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।