फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

Sat, 02 Jul 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
गंगा के जल स्तर में भारी बढ़ोत्तरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को नदी तटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी से नीचे बह रही है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार सुबह से ही गंगा उफान पर है। सुबह नौ बजे ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर 338.18 मीटर था। जो शाम छह बजे तक बढ़कर 339.10 मीटर जा पहुंचा। गंगा का वार्निंग लेबल 339.50 मीटर है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने गंगा तटों पर बसे किसी भी बस्ती को खाली नहीं कराया है। लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क जरूर हो गया है।

तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस में ध्वनि विस्तारक यंत्र की मदद से तटीय इलाकों में बसे लोगों से गंगा किनारे न जाने की अपील की है। केंद्रीय जल आयोग के शंकर क्षेत्री ने बताया कि ऊपरी चौकियों की रिपोर्ट के अनुसार एक-दो घंटे बाद गंगा के जल स्तर में कमी आएगी। शाम आठ बजे तक जल स्तर में 10 से 15 सेमी तक की कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें