फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था पथ की सुंदरता को पलीता लगा रही नगर निगम

विज्ञापन
निगम की लापारवाही के कारण आस्था पथ की सुंदरता का इस तरह पलीता लगा रहा अतिक्रमण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम की लापरवाही के कारण रमणीक स्थल आस्था पथ की सुंदरता को पलीता लग गया है। निगम की लापरवाही के कारण आस्था पथ इन दिनों रैन बसेरा बन गया है। करीब 100 मीटर के आस्था पथ पर सिंचाई विभाग के मजदूरों ने अपना घर बना दिया है। मजदूरों का रैन बसेरा बनने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग आस्था पथ पर सैर सपाटा करने से वंचित हो रहे हैं। निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर उचित कार्रवाई करने के बजाय उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

कुंभमेला शुरू हो गया है। तीर्थनगरी की छवि धूमिल न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुटा हुआ है। कुंभ मेला दृष्टिगत साफ सफाई, घाटों की सुरक्षा आदि की पूरी व्यवस्थायें दुरुस्त की जा रही हैं। लेकिन निगम के जिम्मेदारों का ध्यान तीर्थनगरी की सुंदरता को चार चांद लगाने वाली आस्था पथ पर नहीं गया है। यहां बीते कई महीने से सिंचाई विभाग के मजदूरों का ढ़ेरा जमा हुआ है। मजदूरों के कारण आस्था पथ पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आस्था पथ पर मजदूरों के कारण सुबह और शाम वह परिवार के साथ आस्था पथ पर घूम नहीं पा रहे हैं। जगह-जगह गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोट
त्रिवेणीघाट के समीप कुंभमेला दृष्टिगत सिंचाई विभाग का काम चल रहा है। कुंभ का कार्य होने के कारण मजदूरों का आस्था पथ पर रैन बसेरा बन गया है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, मुख्य नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें