फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस और नकदी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग पैडलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने पर्यटक स्थलों और कैंपों के आसपास चरस बेचने वाले ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 650 ग्राम चरस और 65 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि क्षेत्र में सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने खारास्रोत के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 650 ग्राम चरस और 65 हजार की नकदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान मुन्ना मिश्रा (30) निवासी गली नंबर 15, वार्ड नंबर 4, शीशमझाड़ी, थाना मुनिकीरेती, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें