फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: रावली महदूद समेत कई स्थानों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक

Fri, 13 Dec 2024 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ड्रग इंस्पेक्टर ने ऐसे मेडिकल्स स्टोर संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इनके पास मेडिकल के लाइसेंस थे, लेकिन लाइसेंसधारक फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिले। छापेमारी के दौरान न केवल अवैध दवा बिक्री, दवाओं की एक्सपायरी एवं एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की जांच की गई।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बृहस्पतिवार रावली महदूद-ब्रह्मपुरी समेत कई स्थानों पर मेडिकलों में छापेमारी की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपने मेडिकल स्टोर और अवैध रूप से संचालित होने वाले क्लीनिक बंद कर भाग निकले।

विज्ञापन


हालांकि इस छापेमारी में कोई भी प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ने ऐसे मेडिकल्स स्टोर संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इनके पास मेडिकल के लाइसेंस थे, लेकिन लाइसेंसधारक फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिले। छापेमारी के दौरान न केवल अवैध दवा बिक्री, दवाओं की एक्सपायरी एवं एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती के मुताबिक नियमों का उल्लंघन कर नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री करने और बच्चों के माध्यम से दवाइयां बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी।

Aiims Rishikesh: एम्स ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, जरूरत के लिए यहां करें फोन
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि ड्रग मुक्त अभियान के तहत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। बताया कि बिना लाइसेंस के दवा वितरण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, या प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें