फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झैड़ गांव में पेयजल संकट, दो किलोमीटर दूर से ढो रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। लोनिवि लैंसडौन की लापरवाही यमकेश्वर ब्लॉक के झैड़ गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। नौडखाल-नांद-सिंगटाली मोटर मार्ग निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीण दो किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोने को विवश हैं। स्थानीय लोगों ने यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट को ज्ञापन देकर पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

झैड़ गांव निवासी पवन मैठाणी ने बताया कि नौडखाल नांद सिंगटाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य के दौरान गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोनिवि के तत्कालीन अधिशासी अभियंता की ओर से पेयजल लाइन मरम्मत का आश्वासन दिया गया था। लेकिन रोड कटिंग का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार चलता बना। अब लोनिवि के अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गांव में लोनिवि की ओर से पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं की जाती है तो ग्रामीण लोनिवि के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र प्रसाद मैठाणी, प्यारेलाल मैठाणी, वेद प्रकाश मैठाणी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें