फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन का कार्य समय पर पूरा न होने पर जताया असंतोष

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में पेयजल निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की बैठक लेते विस अध्यक्ष प्रे? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने शहर में पेयजल निगम द्वारा नमामि गंगे परियोजना से 158 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन के दौरान टूटी हुई सड़कें एवं नालियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम द्वारा सीवरेज बिछाए जाने के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीवर लाइन का कार्य तय समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण नहीं किया जा रहा है। सीवरेज लाइन बिछाए जाने के कारण शहर भर की सड़कें टूटी हुई हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय लोगों के घरों की पानी की लाइनें टूटी हुई हैं इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीवर लाइन व्यवस्था ठीक न होने के कारण जगह-जगह सड़कों पर जाम लग रहे हैं। इससे सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस साल मार्च में सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हुआ था, जोकि सात महीने बाद भी कार्य समाप्त नहीं हुआ। पेयजल निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के बीच सामंजस्य की कमी होने के कारण सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने पेयजल निगम व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सीवर लाइन बिछाने और सड़क पेंटिंग का कार्य शीघ्र करवाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही दो दिनों के भीतर कार्य प्रगति की जानकारी दोबारा उन्हें देने की बात कही। उन्होंने सीवर लाइन के कारण शहर में हो रही अव्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए शहर कोतवाल व संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से निर्देशित किया। इस मौके पर पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पेयजल निगम व राष्ट्रीय राजमार्ग विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित कर शीघ्र सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पेयजल निगम के प्रबंधक निदेशक भजन सिंह, जनरल मैनेजर केके रस्तोगी, प्रोजेक्ट अभियंता एके चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट अभियंता आरके सिंह और राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें