एमडीडीए अधिकारियों की बैठक लेते हुए विस अध्यक्ष।
- फोटो : RISHIKESH
विधानसभा प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश का क्षेत्र मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के पास स्थानांतरित होने के बाद एमडीडीए के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने एचआरडी की ओर से ऋषिकेश में रुके हुए कार्यों को प्रारंभ किए जाने की बात कही। कहा कि एमडीडीए से होने वाले विकास कार्य गांव क्षेत्र में भी होने चाहिए। एचआरडीए से ऋषिकेश क्षेत्र एमडीडीए के पास स्थानांतरित होने के दौरान जो भी समस्याएं आई हुई हैं उनका तुरंत ही निस्तारण किया जाए।
उन्होंने ऋषिकेश में तुरंत ही स्टाफ एवं कार्यालय शुरू करने की बात कही। इस मौके पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में अच्छा कार्य होगा। जनता के बीच प्राधिकरण की जो गलत धारणा है उसे बदलकर सही रूप दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही ऋषिकेश क्षेत्र में आवासीय नक्शा एवं रुके हुए विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव एसएल सेमवाल, अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा उपस्थित थे।