डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2017 में भाजपा सरकार बनने और त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल होने की उम्मीद थी। इसी तरह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत की सरकार आने पर भी वह मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे थे। जो पूरी नहीं हो सकी। सीएम धामी ने कहा कि जब उनको मुख्यमंत्री का दायित्व मिला तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। कहा कि भले ही उनको कम समय मिल रहा हो लेकिन वह राज्य के लिए बेहतर काम करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने में जुटी है। केंद्र सरकार से 17 लाख डोज मिल चुकी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से राज्य का विकास हो रहा है। बताया कि डोईवाला ऋषिकेश ऐलिवेटेड रोड को भी मंजूरी मिल रही है।
पर्यटकों के लिए खुलने में लगेगा थोड़ा वक्त
डोईवाला। लच्छीवाला नेचर पार्क का रविवार को लोकार्पण तो हो गया है। लेकिन अभी इसको पर्यटकों के लिए शुरु करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। वन सरंक्षक पीके पात्रो ने बताया कि पार्क के लिए कुछ दरें तय हो रही है। पर्यटकों को काफी कुछ निशुल्क भी मिलेगा। बताया कि दस साल से कम आयु के बच्चों के लिए छूट रहेगी। बताया कि व्यवस्था बनाने में कुछ समय लगेगा। इसके बाद पर्यटकों के लिए शुरू किया जा सकेगा। कोशिश है कि एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जा सके।
नेचर पार्क का नया रूप देने वालों को मिला प्रमाण पत्र
डोईवाला। लच्छीवाला नेचर पार्क का कायाकल्प कर नया रूप देने में योगदान देने वाले वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। लच्छीवाला वन रेंजर घनानंद उनियाल,चंडी उनियाल, चरण सिंह, मुकेश सजवाण, अंकित सिंह, अजय यादव,सागर, बालेन्द्र सिंह, अनुराग कठैत, बिजेंद्र नेगी, धर्मपाल, राजकुमार, विकास भास्कर, धीरज, आंनद बहादुर, विनय बिष्ट, राजू गुसाई, चंद किशोर, राजीव रावत, त्रिलोक सिंह, अंशु मोहन के अलवा शेखर अग्रवाल, अलमिन, आशीष ठाकुर, राजन अय्यर, काव्या, सुनील थापा, इमरान ओर रमाशंकर यादव को प्रमाण पत्र मिला।