धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीददारी करते लोग।
- फोटो : RISHIKESH
कई वर्षों बाद इस बार दीपावली पर विशेष शुभ मुहूर्त पड़ा है। विशेष रूप से खरीदारी करने वालों के लिए दो दिन का समय है। शुक्रवार को धनतेरस मुहूर्त और शनिवार को भी दोपहर 3:47 तक खरीदारी के लिए उत्तम मुहूर्त है। डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताया कि गत वर्षों तक धनतेरस में खरीदारी का मुहूर्त एक ही दिन मिलता था, लेकिन इस वर्ष शुक्रवार को सुबह से द्वादशी और सायं काल पांच बजकर 56 मिनट से त्रयोदशी तिथि लगने से उस दिन भी खरीदारी हो सकती है।
शनिवार को भी विशेष रूप से खरीदारी का शुभ मुहूर्त सांय 3:47 तक रहेगा उसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। हनुमान जयंती शनिवार और चतुर्दशी का संयोग तंत्र मंत्र यंत्र साधना के लिए बहुत ही उत्तम है। यम दीपक शुक्रवार को ही जलाया जाना है लेकिन शनिवार को भी चार मुख का दीपक दरवाजे पर जलाने से शक्ल समृद्धि प्राप्त होंगी। 27 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त सायं काल 5:28 से 8:14 तक रहेगा व्यापारियों के लिए बहीखाता पूजन का मुहूर्त सायंकाल 6:33 से 8:18 तक रहेगा। तंत्र मंत्र यंत्र साधना के लिए महान शीतकाल रात्रि 11:32 से 12:24 तक रहेगा दीपावली की रात्रि को दीपक जलाने से वर्षभर सब प्रकार की समृद्धि प्राप्त होती है।