फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
उप जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देते जागृति एक प्रयास संस्था के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
जागृति एक प्रयास संस्था ने बाईपास मार्ग पर स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर दलालों को हटाने पहुंची वन और वाणिज्य कर विभाग की टीम पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल ने कहा कि वन विभाग और वाणिज्य कर विभाग ने केवल रेहड़ियों और फोटो स्टेट की छोटी दुकानों को हटाया है। उन्होंने मांग की कि दलालों को यहां से हटाया जाए, मांगे न माने जाने पर संस्था ने आगामी 23 अक्तूूबर से एआरटीओे कार्यालय के बाहर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संस्था ने आरोप लगाया है कि दलाल आम जनमानस से से अवैध वसूली करते हैं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी ज्ञापन भी दिया गया था। इस पर एआरटीओ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जानी थी, लेकिन एआरटीओ ने उपजिलाधिकारी से दलालों को हटाने की सिफारिश की थी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग और वाणिज्य कर विभाग के कुछ कर्मी बाईपास मार्ग पर स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां से दलालों को हटाने की बजाए उन्होंने वन निगम की भूमि पर खड़ी रेहड़ियों और फोटो स्टेट की छोटी दुकानों को खदेड़ना शुरू कर दिया।
कोट्स
हमारे यहां पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके बाद भी कुछ लोग यहां पहुंचते हैं। जिन्हें कार्यालय के बाहर बैठे हुए लोग बरगलाते हैं और अतिरिक्त रकम वसूलते हैं, जो कि सही नहीं है। गाड़ियों में बैठकर भी कार्यालय के बाहर फोटो स्टेट आदि कार्य किए जाते हैं। इनको हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा गया था। आए दिन यहां तेज चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उसी के तहत यहां शुक्रवार को वन विभाग और वाणिज्य कर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिता चमोला, एआरटीओ ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें