दिल्ली में ऊर्जा राज्य मंत्री को लाभांश का चेक सौंपते टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डीबी स?
- फोटो : RISHIKESH
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2018-19 की वित्तीय उपलब्धियों के आधार पर भारत सरकार को 93 करोड़ 76 लाख 92 हजार रुपये का लाभांश राशि सौंपी। इस लाभांश का चेक टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डीवी सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भारत सरकार आरके सिंह को दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय में बृहस्पतिवार को प्रदान किया।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष डीवी सिंह ने बताया कि पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 में भारत सरकार को 314.76 करोड़ रुपये का लाभांश दिया जा चुका है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसमें भारत सरकार को 75 प्रतिशत तथा उत्तर प्रदेश सरकार की 25 प्रतिशत की सहभागिता है। उन्होंने बताया कि टिहरी व कोटेश्वर जल विद्युत परियोजनाओं तथा गुजरात के पाटन व द्वारका में पवन ऊर्जा परियोजनाओं की कमीशनिंग के उपरांत टीएचडीसी की कुल संस्थापित क्षमता 1513 मेगावाट हो गई है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक संस्थान होने के साथ ही एक मिनी रत्न प्रथम कैटेगरी व शेड्यूल-ए दर्जा प्राप्त संस्थान है।