विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने शनिवार को थाना सेलाकुई क्षेत्र में बिहाइव कॉलेज के पास रहने वाले जब्बार को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। आरोपी के खिलाफ सेलाकुई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उससे पन्नी सहित 8.75 ग्राम स्मैक बरामद की थी। वह 31 अगस्त से जेल में बंद है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि न्यायिक अभिरक्षा के 60 दिन से अधिक बीतने के बावजूद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया, इसलिए आरोपी डिफॉल्ट जमानत का हकदार है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद्र बहुगुणा ने अपराध को गंभीर बताकर विरोध किया, लेकिन आरोप पत्र दाखिल न होने की बात स्वीकार की। इसी आधार पर कोर्ट ने जमानत मंजूर की। आरोपी को 40 हजार रुपये का निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे।