फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पालिका में पारदर्शिता पर सवाल, टेंडर की निष्पक्षता भी घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड की कार्यप्रणाली और वित्तीय निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सभासद अंकित जोशी ने बोर्ड बैठक की प्रोसीडिंग उपलब्ध नहीं कराने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के टेंडर में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने तक टेंडर की आगामी प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


अंकित जोशी ने बताया कि तीन नवंबर 2026 को हुई बोर्ड बैठक की प्रोसीडिंग 21 नवंबर तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे पहले भी पिछली बैठक की प्रोसीडिंग कई महीने की देरी से दी गई थी। बार-बार मांग के बावजूद निर्वाचित सभासदों को जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया, लेकिन इसकी डीपीआर, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति और बोर्ड के प्रस्ताव की जानकारी सभासदों को नहीं दी गई। उन्होंने टेंडर की शर्तों में हरिद्वार अथवा रुड़की के किसी विशेष निजी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की आशंका जताते हुए इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन


अंकित जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास कार्यों को रोकना नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। जांच नहीं होने और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने पालिका परिसर में शांतिपूर्ण धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान श्री देव सुमन विश्वविद्यालय महासंघ अध्यक्ष विक्की पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष विपिन रावत, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सतीश पाल, पूर्व जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद रितेश सोनकर, अश्विन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें