फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में 11 पर केस

Sat, 13 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मायाकुंड स्थित एक आश्रम पर कब्जे के प्रयास को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों पर शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार देर रात मायाकुंड क्षेत्र में वृंदावन गिरी आश्रम में कब्जे की नीयत से कुछ लोगों आश्रम के साधु और सेवक के साथ मारपीट की।

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो मारपीट करने वालों ने पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश गिरी चेला महंत गोदावरी निवासी वृंदावन आश्रम ने दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने आश्रम में कब्जे का प्रयास करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोपालाचार्य, सुरेंद्र, अजय यादव, सुनील महतो, जितेंद्र शाह, संजय शाह, गुड्डू, झुन्ना शाह, धनीलाल शाह, सिकंदर शाह, गुलटन शाह निवासी मायाकुंड पर शांति भंग का केस दर्ज किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें