फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीला नहर में मिली चोरी हुई बाइक

Fri, 04 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुरक्षण कार्य के लिए बंद चीला शक्ति नहर के सीने में दफन राज धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने नहर से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। बाइक आठ साल पहले कुनाऊं गांव से चोरी हुई थी, जो दूध बेचने वाले की है। तमंचा कहां से आया पुलिस को जानकारी नहीं।
विज्ञापन


17 नवंबर को बैराज से चीला तक अनुरक्षण कार्य के लिए चीला शक्ति नहर का गेट लगाकर पानी की निकासी को बंद किया गया था। पानी कम होने के बाद नहर रहस्यमय हो गई है। 19 नवंबर को कुनाऊ पुलिया के सामने नहर से दो जिंदा कारतूस, सात खोखे और 29 नवंबर को 12 जिंदा कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ठीक से तहकीकात भी नहीं कर सकी। इसी बीच एक दिसंबर को नहर ने फिर 12 जिंदा कारतूस और आठ सड़े गले कारतूस उगले। नहर में दफन राज को उगलवाने के लिए लक्ष्मणझूला पुलिस बीते बुधवार से नहर में सर्च आपरेशन चला रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को कुनाऊ पुलिया के सामने नहर से एक बाइक और जंक लगा एक देसी तमंचा मिला। पुलिस छानबीन में जुटी और वाहन स्वामी को ढूंढ निकाला। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नहर से बरामद बाइक कुनाऊ गांव के मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद सफी की है, जो वर्ष 2007 में गांव से चोरी हो गई थी। रफी दूध बेचने का काम करता है। कागजी कार्रवाई के बाद बाइक उसे सुपुर्द कर दी है। तमंचा सील कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें