फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा वाहन में मिली शराब, केस दर्ज

Wed, 15 Feb 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
अवैध शराब को उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग की शराब तस्करी पर सख्ती के चलते चुनाव में शराब की अवैध खेप लाने के लिए सरकारी वाहन के उपयोग का मामला सामने आया है। रायवाला पुलिस ने नगर पालिका के कूड़ा वाहन से अंग्रेजी शराब की आठ पेटियां बरामद कर चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है शराब की खेप चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। रायवाला पुलिस सोमवार दोपहर सुरक्षा के मद्देनजर बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच नगर पालिका ऋषिकेश का कूड़ा उठाने वाला वाहन आता दिखाई दिया।

पुलिस को शक हुआ और वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से आठ पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जो रायवाला ठेके से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। थानाध्यक्ष सीसी नैथानी ने बताया हत्थे चढ़ा कूड़ा वाहन नगर पालिका ऋषिकेश का है, उसके चालक और परिचालक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनकी पहचान कृष्णा शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश और लालू पुत्र रामदेव निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुई है। संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। यह शराब किसके इशारे पर लायी जा रही थी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें