फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क घेरने वालों पर कसा शिकंजा

Thu, 04 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पसरे अस्थायी अतिक्रमण पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने दुकान से बाहर सड़क पर सजे सामानों को हटवाया। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से लगे साइन बोर्ड और होर्डिंग्स को उखाड़ फेंका। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि टीम के पहुंचने से पहले ही कई व्यापारियों ने सड़क से सामान समेट लिया। आठ फरवरी को अमावस्या स्नान की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण पर डंडा चलाया।

एसडीएम अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी टीम ने नटराज चौक, दून मार्ग, मुखर्जी मार्ग, लाजपत राय मार्ग, त्रिवेणी घाट पर दुकान से बाहर सड़क पर सजे सामान को हटवाया। हिदायत दी कि सड़क पर सामान सजाकर मार्ग बाधित किया तो सामान जब्त किया जाएगा। नाली से आगे सामान सजाने वाले व्यापारियों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से मुख्य बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। टीम के पहुंचने से पहले ही रेहड़ी, पटरी वाले खिसक लिए। पालिका अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अतिक्रमण में करीब 15 व्यापारियों का चालान किया है। कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें