फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के संरक्षण में दो नाबालिग बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दो नाबालिग बच्चे लावारिश अवस्था में भटकते मिले हैं। दोनों के परिजनों की कोई जानकारी न मिलने के कारण बच्चे पुलिस संरक्षण में कोतवाली में रखे गए हैं। वहीं, दोनों बच्चे दिनभर कोतवाली में खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। तभी दो नाबालिग जिनकी उम्र करीब तीन तथा चार वर्ष है, लावारिश अवस्था में भटकते मिले हैं। बच्चों की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट न मिल पाने के कारण दोनों को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। बच्चों के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित किया गया है। साथ ही बच्चों के पालन पोषण के लिए संबंधित संस्था से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें