फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय पैर फिसलने से व्यक्ति बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत अपने छह साथियों के साथ गंगा स्नान को पहुंचे व्यक्ति का पैर फिसल गया। इससे वह गंगा की तेज धाराओं में बह गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति की गंगा में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। रविवार को सिताबी मुजफ्फरनगर यूपी निवासी 45 वर्षीय राजीव पुत्र राजपाल मुनिकीरेती के शिवानंद घाट पर अपने छह साथियों के साथ पहुंचे। शाम करीब चार बजे राजीव और उसके साथ शिवानंद घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे, तभी अचानक राजीव का पैर गंगा में फिसल गया। उसे गंगा की तेज धाराओं ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

राजीव की बहने की सूचना पाकर कैलाश गेट चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान जल पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, मगर व्यक्ति का कुछ पता न चल सका। एसआई विकेंद्र कुमार ने बताया कि राजीव के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। सोमवार को भी गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें