फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व यूनियन अध्यक्ष को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विक्रम यूूनियन अध्यक्ष संजय चौधरी को टक्कर मारने वाले स्कूटी चालक को पुलिस ने 11 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती 24 अप्रैल को आईडीपीएल में पैदल घूम रहे पूर्व विक्रम यूनियन अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय चौधरी को अज्ञात स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी। मौके से स्कूटी सवार फरार हो गया था। घायल संजय चौधरी को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने 29 अप्रैल को दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीर से देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास करीब 15 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें यूके-08एएच-9927 स्कूटी घटना के बाद संदिग्ध दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी अतुल गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता निवासी बिरला फार्म थाना रायवाला हरिपुरकलां को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें