फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकले नहीं, खाते से गायब हो गए 20 हजार

Sun, 05 May 2019 11:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम बूथ से पैसे निकालने में फिर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। खाताधारक ने एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया। रुपये तो निकले नहीं, मगर देर रात खाते से 20 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज जरूर आ गया। मैसेज देखते ही खाताधारक महिला के होश उड़ गए। इस मामले में अगले दिन बैंककर्मियों से वार्ता की, तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब बैंक मैंनेजर अविनाश का कहना है कि मामला पुलिस का है, पुलिस में मामला आने के बाद ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में चंद्रेश्वर मार्ग मायाकुंड निवासी नीलम अरोड़ा ने तहरीर देते हुए बताया कि त्रिवेणी घाट रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक में उनका खाता है। बीती एक अप्रैल को उनके पति सुनील अरोड़ा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ पर 20 हजार नकदी निकालने के लिए गए। नकदी निकालने के लिए उन्होंने सारी औपचारिकताएं पूरी की, लेकिन एटीएम बूथ से रुपये नहीं निकले। वह वापस घर आ गए। रात करीब 11 बजे खाताधारक नीलम के मोबाइल पर बैंक की ओर से 20 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। यह देखते ही उनके होश उड़ गए।

नकदी एक को निकली, एंट्री दो अप्रैल की दिखाई
शिकायतकर्ता नीलम ने पुलिस को बताया कि वह अगले दिन बैंक में पासबुक पर एंट्री कराने गई तो बैंक ने रुपये कटने की एंट्री दो अप्रैल की दिखाई। इसका कारण जानने पर बैंककर्मियों ने उन्हें सर्वर की दिक्कत बताया। बैंककर्मियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते से किसी अन्य व्यक्ति ने रुपये निकाले हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने बैंककर्मियों को एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक की ओर से न ही उन्हें सकारात्मक जवाब दिया गया और न ही सीसीटीवी फुटेज पूरी दिखाई गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति बहुत देर से एटीएम के बाहर खड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में है। खाताधारक को एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है। मामला पुलिस का है। पुलिस में दर्ज होने के बाद ही हमारी ओर से कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

- अविनाश, बैंक मैंनेजर पंजाब एंड सिंध बैंक घाट रोड

इस मामले की पड़ताल की जाएगी। यदि बैंक की गड़बड़ी सामने आती है, एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है, तो एटीएम सील किया जाएगा।
- रितेश शाह, कोतवाल ऋषिकेश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें