फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ः मजदूरी करने वाली महिला को कमरे से अगवा कर, सामूहिक दुष्कर्म, बुरी तरह पीटा

Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के बरम कस्बे में किराए के कमरे में रह कर मजदूरी करने वाली महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यहां 35 वर्षीय महिला को कमरे से अगवा कर 100 मीटर दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। महिला रात भर बेहोशी में खुले आसमान के नीचे पड़ी रही।

 

होश आने के बाद उसने अपने साथ हुई आपबीती पुलिस को बताई और तहरीर दी। महिला का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जौलजीबी थाने में युवकों से पूछताछ हो रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें