फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लिफ्ट मांगकर एम्स इलाज के लिए जा रही महिला रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। एम्स से ठीक पहले बुजुर्ग महिला स्कूटी से नीचे गिर गई। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन

एम्स चौकी इंचार्ज राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी 65 वर्षीय मीना देवी पत्नी टीका प्रसाद सुबह अपने घर से एम्स में इलाज कराने के लिए निकली थीं। रास्ते में उन्होंने एक स्कूटी सवार युवक से लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी पर चलने के बाद वह अचानक स्कूटी से बीच रोड पर गिर गईं। इससे बुजुर्ग महिला के सिर पर काफी चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला की मौत सिर का सीधे जमीन से टकराने के कारण हुई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें