फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत के खाते से 2.21 लाख ठगने का मामला दर्ज

विज्ञापन
money
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एक संत के खाते से दो लाख, 21 हजार की रकम निकाल लेने का मामला हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सप्तऋषि क्षेत्र के ऊं आश्रम भारतमाता पुरम न्यूनकलंक धाम के स्वामी चंद्र चैतन्य महाराज के पास पिछले वर्ष नवंबर माह में एक फोन कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने खुद को परिचय बैंक कर्मचारी के तौर पर दिया था। संत से कहा था कि उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। एटीएम कार्ड को फिर से एक्टिव करना है तो चंद मिनट में मोबाइल फोन पर एक ओटीपी कोड आएगा, वह उन्हें बताना होगा। उसके बाद एटीएम कार्ड चालू हो जाएगा। उन्होंने विश्वास कर मोबाइल फोन पर आए ओटीपी कोड के संबंध में कॉल कर रहे शख्स को जानकारी दे दी गई। अगले दिन जब वह किसी कार्य से बैंक शाखा में गए तो पता चला कि एकाउंट से दो लाख, 21 हजार की रकम गायब है। पीड़ित संत ने तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल को इस संबंध में शिकायत की थी। शिकायत पर चल रही जांच के बाद अब पुलिस ने संत की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें