ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश
लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची ने सभी को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
बुधवार को लक्ष्मणझूला पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि हिलटॉप के समीप किरमोला गांव के ऊपर बाईपास रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर जगवीर सिंह सजवाण फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने 29एटी 7722 नंबर की कार में सवार छहों घायलों को कार से बाहर निकाला।
एसआई जगवीर सिंह सजवाण के मुताबिक गनीमत है कि कार पलटने में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने घायलों की पहचान 24 वर्षीय मनीष उर्फ गोलू पुत्र सुंदर सिंह, 22 वर्षीय रोहित पुत्र बहादुर, 19 वर्षीय मनीष पुत्र रामपाल तीनों निवासी ग्राम प्याला पोस्ट असप्टी थाना सीकरी जिला फरीदाबाद हरियाणा, 26 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम लोहिगा पोट होडला जिला पलवल हरियाणा, 26 वर्षीय योगेश पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम होडल पोस्ट पलवल हरियाणा, 20 वर्षीय राहुल पुत्र किशोर निवासी ग्राम गोहडी थाना चादर जिला पलवल हरियाणा के रूप में कराई।