फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से 14.96 लाख की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो कारों से 14 लाख 96 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। रकम के बारे में उपयुक्त जानकारी और दस्तावेज न दिखा पाने के कारण टीम ने रकम सील कर दी है। शनिवार को एसएसटी ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र की चीला चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक कार एचआर-26सीए- 0961 को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार से 09 लाख 96 हजार रुपये नकद मिले। कार स्वामी महानंद शर्मा पुत्र स्व. रामस्वरूप शर्मा निवासी राजनगर डी सेक्टर-आठ द्वारिका दिल्ली रकम संबंधी उचित दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसी दौरान टीम ने एक अन्य वाहन डीएल-3सीबीके-4245 से पांच लाख रुपये बरामद किए। एसएसटी चीला मजिस्ट्रेट व ईओ नगर पंचायत जौंक मोहन प्रसाद गौड़ ने रकम के संबंध में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कार चालक दलील देता रहा कि निजी कार्य के लिए रकम ले जा रहा है। फिलहाल चालक तर्क के मुताबिक कोई सबूत नहीं पेश कर पाया। लिहाजा टीम ने बरामद रकम को सील कर व्यय पर्यवेक्षक यमकेश्वर पंकज चंदेल को सौंप दिया है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि दोपहर जंगलात बैरियर से चेकिंग के दौरान रकम बरामद हुई है। दस्तावेज न दिखा पाने पर रकम सील की है। उक्त रकम पौड़ी स्थित कोषागार में जमा करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें