फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यापारी घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कर्ज में डूबा शहर का एक व्यापारी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। रविवार को व्यापारी स्वयं अपने घर सकुशल लौट आए हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि नीरज त्यागी ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति देवेंद्र त्यागी निवासी एनडीएस कॉलोनी श्यामपुर ऋषिकेश अपनी स्कूटी सहित बिना बताए कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन

तहरीर में नीरज त्यागी ने अपनी फैक्ट्री के कर्मचारी कुलदीप शर्मा उर्फ बिट्टू पर शक जताया था। इस पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर दी। पुलिस ने कुलदीप शर्मा उर्फ बिट्टू से पूछताछ की। पूछताछ पर पता चला कि लापता व्यापारी वीरेंद्र त्यागी को फैक्ट्री में काफी घाटा हुआ, जिसके कारण वह भारी कर्ज में डूब गया। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। कर्जदारों के डर से बचने के लिए वह बिना बताए घर से चला गया था।
एसएसआई नैनवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता व्यापारी के विषय में उसके दोस्तों व फैक्ट्री कर्मचारियों से गहन पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लापता व्यापारी देवेंद्र त्यागी रविवार को सकुशल वापस आ गए हैं। कहा कि व्यापारी के इस तरह से लापता हो जाने तथा पुलिस को अपने रिश्तेदारों की ओर से गुमशुदगी की झूठी सूचना देने पर अलग से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें