फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों को पकड़ने तक सीमित पंचकूला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेआम शराब पी रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


- शराबियों को पकड़ने तक सीमित पंचकूला पुलिस
- सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर की पुलिस बड़े केस को सॉल्व करने में तो फेल साबित हो रही है, लेकिन रात के समय शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। यही कारण है कि पुलिस ने बीती रात तीन स्थानों पर नशे में विवाद करने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि नए साल के मद्देनजर वह स्पेशल ड्राइव चला रहे हैं, ताकि लोग शहर का माहौल खराब न सकें। शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर ही धारा-144 लागू की गई है। इसके तहत रात साढ़े 12 से सुबह 6 बजे तक कोई भी व्यक्ति रेस्त्रा, ढाबा आदि नहीं खोल सकता है।

केस-1
शराब के नशे में लड़ रहे दो युवक गिरफ्तार
सेक्टर-5 थाने के एएसआई ने अपने बयान में बताया कि वह एसपीओ मोहन के साथ माजरी चौक स्थित ठेके के पास पहुंचे तो देखा कि दो युवक शराब के नशे में लड़ रहे हैं। दोनों युवकों से नाम पूछने पर बताया कि वह यहीं के रहने वाले हैं। जब सख्ती से पूछा गया तो आरोपी युवकों ने अपनी पहचान सुनील कुमार निवासी ओल्ड पंचकूला और दूसरे ने अंकित कुमार खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के बताया। दोनों सरेआम शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


केस-2
शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार
सेक्टर-5 थाना के विनोद कुमार अपने बयान में कहा है कि वह माजरी चौक पर पहुंचे तो सामने पेड़ के नीचे एक शख्स हाथ में पव्वा लिए शराब पी रहा था। जब उसने पुलिस जवानों को देखा तो पव्वा में बची शराब को मुंह से लगाकर गेट-2 की तरफ सड़क पर मार कर तोड़ दिया। पुलिस पार्टी ने दौड़कर शख्स को काबू किया। नाम पता पूछा जो शख्स ने अपनी पहचान विक्रम निवासी गांव कडियानी थाना चंडीमंदिर जिला पंचकूला बताया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


केस-3
सेक्टर-5 थाना पुलिस के जवान सुरेश कुमार ने बयान में बताया है कि वह रात में माजरी चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स आता दिखाई दिया, जिसने हाथ में पुव्वा शराब पकड़ रखा था। पुलिस पार्टी को देख शख्स पव्वा का शराब पी गया व खाली पव्वे को जमीन पर मारकर तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल ने साथी की मदद काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान रिशी निवासी बीड़ घग्गर जिला पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें