फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड जमा कर कैमरा लेकर चंपत हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ढालवाला क्षेत्र में एक युवक ने आधार कार्ड जमा कर किराए पर कैमरा लिया और चंपत हो गया। पीड़ित की शिकायत पर ढालवाला पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। ढालवाला पुलिस चौकी में स्थानीय निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा ने तहरीर दी कि वह कैमरे को किराए पर देने का काम करते हैं। 29 जनवरी को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसी दिन उनके मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया। युवक ने उनसे दो घंटे के लिए कैमरा किराए पर लेने की इच्छा जताई। इस पर उसने युवक को घर पर न होने की बात बताई और अपने बड़े भाई शिवेश शर्मा को आधार कार्ड तथा किराए के रुपये देने की बात कहकर कैमरा ले जाने को कहा।
विज्ञापन

युवक ने भी ठीक ऐसा ही किया। एक घंटे के 100 रुपये के हिसाब से युवक ने अभिषेक शर्मा के बड़े भाई शिवेश शर्मा को 200 रुपये तथा वैभव रावत नाम का आधार कार्ड दे दिया और कैमरा ले लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो घंटे बाद जब अभिषेक ने उसी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना कैमरा वापस मांगना चाहा, तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ निकला। इस पर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने घर पहुंचकर युवक का आधार कार्ड देखा तो वह वैभव रावत पुत्र राजेेश रावत निवासी 180-10 आदर्श नगर ऋषिकेश के नाम पर निकला। युवक ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आधार कार्ड के साथ शेयर की।
इस पर कई लोगों ने कमेंट कर बताया कि उक्त युवक देहरादून का है। साथ ही उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे और अभिषेक शर्मा को धमकाने लगे। इस बात की शिकायत उन्होंने ढालवाला पुलिस से की है। वहीं, ढालवाला पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कैमरा जिस आईडी पर किराए में दिया गया है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें